Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

आयुष्मान भारत ने गरीबों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच: ब्रजेश पाठक

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘आयुष्मान संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आयुष्मान भारत योजना की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर बात की।

vSvsvSF

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार कर रहा है। यह योजना करोड़ों गरीब और वंचित परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच बनी है।

हर पात्र परिवार तक पहुंचे योजना का लाभ

vSDvSfsd

ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर पात्र परिवार तक आयुष्मान योजना का लाभ पहुंचाना है। मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले, इसके लिए अस्पतालों की गुणवत्ता, फायर सेफ्टी, डॉक्टरों की उपलब्धता और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि योजना में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डेटा एनालिटिक्स, फील्ड ऑडिट और तकनीक आधारित निगरानी को मजबूत किया गया है। संदिग्ध क्लेम और अनियमितताओं की पहचान होने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसमें निलंबन, डी-एम्पैनलमेंट, आर्थिक दंड और रिकवरी जैसी कार्रवाई शामिल है।

गरीब मरीज का अधिकार सर्वोपरि

vDvSDvsd

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि गरीब और जरूरतमंद मरीज का अधिकार सबसे ऊपर है। अच्छा काम करने वाले अस्पताल सरकार के सहयोगी हैं, लेकिन आयुष्मान योजना में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FbDFbvD

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, गुणवत्तापूर्ण अस्पताल नेटवर्क, बेहतर शिकायत निवारण व्यवस्था, मजबूत ऑडिट और डेटा आधारित निगरानी के जरिए योजना को और मजबूत किया जाएगा।

आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील

vSDvSFvfs

ब्रजेश पाठक ने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि जिन लोगों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, वे अपना कार्ड जरूर बनवाएं। उन्होंने कहा कि योजना से जुड़ी जानकारी केवल अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे और आर्थिक परेशानी के कारण किसी भी पात्र मरीज का जरूरी इलाज न रुके।

bdfbdzfb

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य हेकाली वी. झिमोमी, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रितु माहेश्वरी, निदेशक एनएचए डॉ. पीयूष सिंगला, मुख्य कार्यपालक अधिकारी अर्चना वर्मा, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक ट्रेनिंग डॉ. रंजना खरे और मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनएबीएच डॉ. पराग रिंदनी समेत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।