Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

जनता दर्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

आम लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को अपने आवास पर जनता दर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। डिप्टी सीएम ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

vFFvSFvfs

जनता दर्शन में लोगों ने इलाज, आर्थिक मदद, पुलिस, राजस्व, जमीन विवाद और पारिवारिक मामलों से जुड़ी शिकायतें रखीं। ब्रजेश पाठक ने हर मामले की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

vSDSvSV

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पात्र लोगों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए।

vdfvdfvf

उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए। हर शिकायत की गंभीरता से समीक्षा हो और जब तक समस्या का समाधान न हो, तब तक उसकी प्रभावी निगरानी की जाए।

vsdvSDV

ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों को समय पर राहत देना और उनकी समस्याओं का प्रभावी तरीके से समाधान करना है।