प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पदों पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ हुआ। फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचारों और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी 500 से अधिक किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ‘नमो बुक फेस्ट’ में पहुंचे। उनके साथ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताबों की प्रदर्शनी में विशेष रुचि दिखाई।
पीएम मोदी के 25 साल के सफर की झलक
फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, विचारों, संवैधानिक दायित्वों और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान से जुड़ी किताबें प्रदर्शित की गई हैं। इन पुस्तकों के माध्यम से पीएम मोदी के 25 वर्षों के संवैधानिक सफर और सार्वजनिक जीवन को समझने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई विभिन्न पुस्तकों को देखा।
अशोक श्रीवास्तव ने किया स्वागत
‘नमो बुक फेस्ट’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत सीएमपीपीआर (काउंसिल फॉर मीडिया एंड पब्लिक पॉलिसी रिसर्च) के डायरेक्टर और वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने किया।
दो दिवसीय इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े साहित्य और पुस्तकों के जरिए उनके 25 वर्षों के संवैधानिक सफर को प्रस्तुत किया जा रहा है। फेस्ट में पीएम मोदी के जीवन और उनके विभिन्न क्षेत्रों में योगदान से संबंधित पुस्तकों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।