Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

जबलपुर में ग्वारीघाट पर बना नाग मंदिर डूबा, श्रद्धालुओं को दूर से करनी पड़ी आराधना

Madhya Pradesh: जबलपुर में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से ग्वारीघाट पर नाग मंदिर जलमग्न हो गया। नाग पंचमी के मौके पर कुछ श्रद्धालु नाग मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे लेकिन हालात देखकर निराश हो गए। ग्वारीघाट पर बना नाग मंदिर अक्सर आंशिक रूप से जलमग्न रहता है, लेकिन इस बार मानसून में श्रद्धालुओं के लिए इसमें प्रवेश करना पूरी तरह से असंभव हो गया ।

ज्यादा पानी की वजह से भक्तों को दूर से ही नाग देवता की पूजा करनी पड़ी। घाटों पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी लोगों से सुरक्षित दूरी से पूजा करने की अपील करते नजर आए। सावन के पवित्र महीने में मनाई जाने वाली नाग पंचमी नाग देवताओं की पूजा के लिए समर्पित है। हालांकि ग्वारीघाट नाग मंदिर श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित रहा, फिर भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई।