Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

गुजरात: साबरकांठा में कार-ट्रेलर ट्रक के बीच टक्कर, सात लोगों की मौत

गुजरात के साबरकांठा में हिम्मतनगर के पास कार और ट्रेलर ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिम्मतनगर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार कई लोगों को शामलाजी से अहमदाबाद ले जा रही थी, तभी उसने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने कहा कि दुर्घटना में सात कार सवारों की मौत हो गई।