Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

गुजरात: वडोदरा की विश्वामित्री नदी से गाद निकालने के लिए 100 दिनों की परियोजना

गुजरात में वडोदरा जिला प्रशासन ने इस साल के मानसून सीजन से पहले विश्वामित्री नदी को साफ करने के लिए 100 दिनों की एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। ये परियोजना पिछले साल आई भयंकर बाढ़ के मद्देनजर लाई गई है। उस वक्त नदी का पानी सड़कों पर बह निकला था, जिससे शहर के कई हिस्सों में कई दिनों तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 100 दिन की इस परियोजना में विश्वामित्री नदी और शहर से होकर बहने वाली कई छोटी नदियों से गाद निकालना शामिल है। इसके अलावा, बारिश के पानी को इकट्ठा करने और बफर झील बनाने के उपाय भी योजना का हिस्सा हैं।

अधिकारियों के मुताबिक गाद निकालने का काम पूरा हो जाने पर बाढ़ का खतरा भी कम हो जाएगा। अगस्त 2024 में भारी बारिश की वजह से विश्वामित्री नदी उफान पर आ गई थी। इससे काफी नुकसान हुआ था और लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा था। इस अनुभव से सीख लेते हुए, जिला प्रशासन ने इस साल बाढ़ को रोकने के उपायों को लागू करने के लिए खास मिशन शुरू किया है।