Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

अलवर में मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

राजस्थान के अलवर में रविवार सुबह मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। जयपुर के एडीआरएम मनीष गोयल ने बताया कि ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया, "सुबह करीब ढाई बजे अलवर स्टेशन पर एक मालगाड़ी को रोका गया। ये रेवाड़ी स्टेशन की ओर जा रही थी।"

उन्होंने बताया कि ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। उन्हें जल्द ठीक कर लिया जाएगा और ट्रैक को साफ कर दिया जाएगा। ट्रेन की आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं आई है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।