Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

गोवा की हरित क्रांति: टिकाऊ भविष्य के लिए 500 नई इलेक्ट्रिक बसें

 500 नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत के साथ गोवा ने हरित भविष्य की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की अगुवाई में आईआईटी के पूर्व छात्रों ने 700 करोड़ रुपये के निवेश का भरोसा दिया है। कदंबा परिवहन निगम की कोशिशों से राज्य का पब्लिक ट्रांसपोर्ट नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इन 100 फीसदी इलेक्ट्रिक यानी जीरो पॉल्यूशन वाली बसों को चलाने का मकसद वायु गुणवत्ता में सुधार लाना है। इन बसों में सीसीटीवी, एलईडी डिस्प्ले और ऑटोमेटिक गेट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

इस पहल के तहत ईवी के लिए चार्जिंग के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने की तैयारी है।इससे पूरे राज्य में डीजल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। साथ ही कम मेंटिनेंस और इको फ्रेंडली बसें गोवा को और हरा भरा बनाएंगी।

मजबूत सार्वजनिक परिवहन की ओर गोवा सरकार का ये कदम इको फ्रेंडली माहौल और सुरक्षित सफर बढाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।