Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, राहुल गांधी की पदयात्रा पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला बोला है। बेगूसराय में राहुल गांधी द्वारा निकाली गई पद यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि 1985 में राजीव गांधी ने बेगूसराय को पेट्रोकेमिकल्स देने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोकेमिकल्स सहित कई योजनाएं दीं, जो जनता के दिलों में हैं। इसके अलावा, राहुल गांधी द्वारा डॉ. कन्हैया कुमार को बेगूसराय में पदयात्रा के लिए चेहरा बनाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति खुद का अस्तित्व खोता जा रहा है, वो कन्हैया का अस्तित्व क्या बचा पाएगा?

अपने संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर विपक्ष पर हमलावर हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में राहुल गांधी द्वारा की गई पद यात्रा पर कहा कि राजीव गांधी ने इसी बेगूसराय में 1985 में 2 बार लोगों से कहा था की बेगूसराय को पेट्रो केमिकल्स मिलेगा, मगर ऐसा नहीं हुआ, लेकिन मोदी सरकार ने पैट्रो केमिकल्स सहित बेगूसराय के लोगों को कई ऐसी योजनाएं दी जो जनता के जहन में है। इतना ही नहीं राहुल गांधी जो खुद का अस्तित्व नहीं बचा पा रहे है उन्होंने डॉ कन्हैया को पदयात्रा का चेहरा बनाया है। वह कन्हैया का अस्तित्व क्या बचा पाएगा।