Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

इंदौर में आर्मी अफसरों की महिला मित्र से गैंगरेप, दो लोग गिरफ्तार; छह की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू कस्बे में पिकनिक के दौरान सेना के दो अधिकारियों पर हमला करने और उनकी एक महिला मित्र के साथ कथित रेप के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर की एसपी ग्रामीण हितिका वासल ने बताया कि "दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपितों की भी पहचान कर ली गई है। भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत मारपीट, डकैती और रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपित आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।"

महू छावनी कस्बे के इन्फैंट्री स्कूल में यंग ऑफिसर्स (वाईओ) कोर्स कर रहे 23 और 24 साल के सेना के दो अधिकारी मंगलवार को दो महिला मित्रों के साथ जाम गेट इलाके में पिकनिक मनाने गए थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हमलावरों ने एक जोड़े को बंधक बनाकर उनकी पिटाई की। उन्होंने दूसरे जोड़े से कहा कि बंधकों को तभी छोड़ा जाएगा जब वे उन्हें 10 लाख रुपये देंगे।