Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

कन्नौज में बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत, 34 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हो गए। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इनायतपुर गांव के पास हुआ। गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस में 40 लोग सवार थे।
 
हादसा उस वक्त हुआ जब झपकी लगने की वजह से बस ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घायल यात्रियों का इलाज तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्रियों के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।