सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। करण रावल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण पंकज चौहान ने किया है। फिल्म में रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर के साथ रिश्तों की उलझनों और एकतरफा प्यार की कहानी दिखाई गई है।
सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी पर टिकी नजरें

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। असल जिंदगी में पति-पत्नी सोनाक्षी और ज़हीर की जोड़ी पहली बार इस फिल्म के जरिए पर्दे पर अपने रिश्ते और अभिनय का तालमेल दिखा रही है। फिल्म की कहानी सिर्फ प्रेम कहानी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्यार, जुनून और रिश्तों के जटिल पहलुओं को भी सामने लाया गया है।
फिल्म को AND Productions और Echelon Productions ने प्रस्तुत किया है। सोनाक्षी और ज़हीर के अलावा अंकित गुप्ता, शर्लिन सेठ, ज़रीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
लखनऊ से मुंबई तक पंकज चौहान का सफर

फिल्म के निर्माता पंकज चौहान ने लखनऊ से निकलकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म निर्माण में रचनात्मक सोच के साथ सही टीम का चयन, वित्तीय प्रबंधन और दर्शकों की पसंद को समझना भी अहम होता है। पंकज चौहान की नई फिल्म उनके फिल्मी सफर का एक और पड़ाव है।
इससे पहले वह 12 सितंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ का निर्माण कर चुके हैं। इस फिल्म में अवनीत कौर और शांतनु माहेश्वरी मुख्य भूमिकाओं में थे।
रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर का मेल
‘तू है मेरी किरन’ में रिश्तों के बीच पैदा होने वाली उलझनों, एकतरफा प्यार और जुनून के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी और मुख्य कलाकारों की जोड़ी इसे दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाती है। फिल्म की रिलीज के साथ निर्माता पंकज चौहान ने एक बार फिर नए प्रोजेक्ट के जरिए हिंदी सिनेमा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।