Breaking News

सपा की बागी विधायक पूजा पाल को भी यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ     |   भारत के इतिहास का सबसे काला दौर...', संविधान हत्या दिवस पर बोले PM मोदी     |   'संविधान हत्या दिवस' पर CM योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय     |  

तमिलनाडु: पीएमके उम्मीदवार की जीत की भविष्यवाणी पर तोते वाले ज्योतिषी गिरफ्तार, बाद में रिहा

Tamil Nadu: सड़क किनारे तोते से कार्ड उठवाकर पीएमके उम्मीदवार की जीत की भविष्यवाणी करने वाले दो ज्योतिषियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप लगा तोते को पिंजरे में कैद करने का। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब ज्योतिषियों को छोड़़ दिया गया है। 

मामला कडलूर लोकसभा क्षेत्र का है, जहां फिल्म निर्माता और अब नेता थंकर बचन पीएमके के उम्मीदवार हैं। यहां दो भाई सड़़क किनारे तोते वाले ज्योतिषी बनकर रोज़ी रोटी चलाते हैं। बचन ने पूछा तो इन्होंने अपने चार तोतों में से एक से कार्ड उठवाया और बचन की जीत की भविष्यवाणी कर डाली। बचन और तोते वाले ज्योतिषियों की तस्वीरें वायरल हुईं प्रशासन हरकत में आया। दोनों भाइयों को खोज निकाला और वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। दो पिंजरों में चार तोतों को भी सीज़ कर लिया गया। 

बाद में गिरफ्तारी की बात फैली तो लोगों ने नाराजगी जताई।तब जाकर प्रशासन ने तोतों के साथ ज्योतिषियों को रिहा किया।