Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह ने शनिवार को कहा कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का कांग्रेस में शामिल होना कांग्रेस की रचित बीजेपी और उसकी विचारधारा पर हमला है। 2012 में मैंने दीपेंद्र हुड्डा को हराकर इस संघ पर कब्ज़ा जमाया। तभी से उनके परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा, "ये सब भारतीय कुश्ती महासंघ पर कब्ज़ा जमाने और बीजेपी और उसकी विचारधारा पर हमला करने के लिए साजिश रची गई थी। राहुल, कांग्रेस की ये टीम ये काम करती रहती है।" उन दिनों को याद करते हुए जब पहलवान सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध में बैठे थे, उन्होंने कहा कि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस के इस्तेमाल किए गए "महज मौहरे" थे।

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने कहा कि उनकी केंद्रीय चुनाव समिति फैसला करेगी कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं। पूनिया और फोगाट 2023 में पूर्व बीजेपी सांसद और तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे