तमिलनाडु में चिदंबरम के पास गुरुवार को लॉरी से कार की टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी और बताया कि वे चेन्नई से मयिलादुथुराई जा रहे थे। लॉरी चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कार से शवों को निकाला।