Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

महिला बैंक अधिकारी की दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बैंक की महिला अधिकारी की मंगलवार दोपहर दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बहनोई ने बीमारी से मौत होने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

वजीरगंज के जीवन बेग लेन की रहने वाली सदफ फातिमा (45) एचडीएफसी बैंक के टेलीफोनिक चैनल में असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत थीं, उनके पास टीम मैनेजर का भी पद था। मंगलवार सुबह वह दफ्तर में बने ट्रेनिंग सेंटर आईं थीं और उनका चैंबर तीसरी मंजिल पर है। दोपहर करीब एक बजे अन्य सहकर्मियों संग लंच करने सेकेंड फ्लोर पर स्थित कैफेटेरिया पहुंचीं। यहां वह बेहोश होकर गिर गईं। सहकर्मी उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए।

यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन और विभूतिखंड पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।