Breaking News

यूपीः संभल के रहटोल और बराही में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, भारी पुलिस तैनात     |   गाजियाबादः पैसिफिक मॉल के थिएटर में लगी भीषण आग     |   बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों में भी वंदेमातरम् अनिवार्य     |   राजस्थान में महंगा हुआ दूध, डेयरी विभाग ने कीमतों में किया 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा     |   दिल्लीः यमुना नदी को लेकर अमित शाह ने बुलाई बैठक, दिल्ली की CM भी होंगी शामिल     |  

पंजाब में बॉयलर फटने से गिरी फैक्ट्री की छत, एक की मौत

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है। लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में एक फैक्ट्री का हिस्सा ढहने से कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। अंदर दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF को भी लगाया गया है। फैक्ट्री के अंदर करीब 6 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के तुंरत बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। चार घायलों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ज्यादातर को बाहर निकाल लिया गया या बचा लिया गया है।

फैक्ट्री का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा

करीब छह मजदूर दब गए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि चैनल गिरने से पिलर गिर गए और पूरा लिंटर नीचे गिर गया। फैक्ट्री में चैनल लगाकर पिलर खड़े किए जा रहे थे। चैनल निकालने से पिलर भी टूट गया और फैक्ट्री का एक हिस्सा भराभरा कर गिर गया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 29 मजदूर काम कर रहे थे।

घटनास्थल पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने लुधियाना के फोकल पॉइंट इलाके में उस जगह का दौरा किया, जहां एक फैक्ट्री का हिस्सा ढह गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही अमरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की जानकारी ली। 

हादसे में एक मजदूर की मौत 

मलबे में फंसे छह मजदूरों को NDRF की कई टीम ने बाहर निकाला। इन मजदूरों में से एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है।  यह घटना शनिवार शाम ‘फोकल प्वाइंट’ के फेज-8 इलाके में घटी। एक चश्मदीद के अनुसार, इस इमारत के ढहने से पहले जोरदार आवास सुनाई दी थी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दो दल, पुलिस, अग्निशमन विभाग और फैक्टरी के विभाग एवं नगर निगम की अन्य टीम बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल पर बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फंसे हुए श्रमिकों को बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विभाग को बचाव अभियान के पूरा होने तक मौके पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।