Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

वैशाली में आबकारी विभाग की कार्रवाई, नकली शराब बनाने वालों का भंडाफोड़ा

बिहार आबकारी विभाग ने वैशाली में नकली शराब बनाने के लिए की जा रही सांठगांठ का भंडाफोड़ किया। विभाग को जानकारी मिली थी कि खाली बोतलों को रिसाइकल करने के बाद उसमें नकली शराब भरकर मार्केट से विदेशी शराब के हूबहू रैपर और स्टीकर लगाकर धडल्ले से नकली विदेशी शराब बेची जा रही है।

कबाड़ की ये दुकान वैशाली में ट्रांसपोर्ट ऑफिस के पास है। अधिकारियों ने आयातित शराब की कुछ बोतलें, 220 खाली बोतलें और स्प्रिट से भरा 200 लीटर का ड्रम बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तारी नहीं किया है। प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।