Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

इरोड पूर्व उप-चुनाव: करीब 68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया

तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उप-चुनाव में कुल 67.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बुधवार रात को जानकारी दी। इरोड जिले के सूचना और जनसंपर्क अधिकारी के कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उप-चुनाव में 67.97 प्रतिशत मतदान हुआ।

उपचुनाव के लिए बनाए गए 237 मतदान केंद्रों से सभी ईवीएम को सड़क और परिवहन प्रौद्योगिकी संस्थान, चिटोडे भेज दिया गया है। जहां आठ फरवरी को मतगणना होगी। विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईवीकेएस एलंगोवन के निधन के बाद से ये सीट खाली थी।