हिमाचल प्रदेश के श्री बज्रेश्वरी माता मंदिर नवरात्रि के पहले दिन मां की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
श्री बज्रेश्वरी माता मंदिर को कांगड़ा देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। नौ दिन चलने वाले शारदीय नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। गुरुवार से शुरू हुई नवरात्रि 11 अक्टूबर को खत्म होगी।