Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के बावजूद अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप पर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा है। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर पवित्र गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री यहां से लगातार रवाना हो रहे हैं।

देश के अलग अलग हिस्सों से 2,700 से ज्यादा तीर्थयात्री जम्मू पहुंचे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 29 जून को यात्रा शुरू होने के बाद पहले छह दिनों में ही सवा लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 52 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी।