Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के साथ भाजपा विधायकों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "हम विधायक हैं, लेकिन आज हमने अपना पेशा बदलने के बारे में सोचा, एक दिन हमने बंगाल के गरीब लोगों को 10 रुपये में आलू बेचने के बारे में सोचा है, क्योंकि गरीब लोगों के पास कोई काम नहीं है, युवा राज्य छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। केरल के वायनाड में बहुत से लोगों की मौत हो गई जो बंगाल से वहां काम के लिए गए थे।

एक महीने पहले ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि सभी अधिकारियों को वहां जाना होगा और कीमत कम करनी होगी। एक महीना बीत गया, कुछ नहीं हुआ। ये सब नाटक है, वे बहुत अच्छी अदाकारा है, वे हर महीने किसी मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं होता।

मुख्य समस्या बिचौलिए हैं, बिचौलिए सारा पैसा ले लेते हैं. एक नहीं बल्कि 2-3 बिचौलिए हैं, सभी टीएमसी कैडर हैं, वो सारा पैसा ले लेते हैं। इसलिए जब तक कोई समाधान नहीं निकलता, हम 10 रुपये में आलू बेच रहे हैं।"