Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के 70 घाटों पर चला स्वच्छता अभियान, हजारों लोगों ने किया श्रमदान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को ‘चलो यमुना अभियान’ के तहत राजधानी के 70 घाटों पर मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान हजारों युवाओं, आरडब्ल्यूए, गैर-सरकारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और यमुना के घाटों व आसपास के क्षेत्रों की सफाई के लिए श्रमदान किया।

SDSs

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अभियान में दिल्लीवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी मां यमुना के प्रति उनकी आस्था और जिम्मेदारी को दर्शाती है। यमुना को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब सरकार के प्रयासों के साथ समाज का हर वर्ग भी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

दिल्लीवासियों से ‘यमुना प्रहरी’ बनने की अपील

vSDVSFv

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘चलो यमुना अभियान’ का उद्देश्य केवल नदी और घाटों की सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों को यमुना संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने दिल्लीवासियों से ‘यमुना प्रहरी’ बनकर नदी की स्वच्छता और संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

vfvfv

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है। यमुना में किसी भी प्रकार की गंदगी न पहुंचे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने लोगों से अपने आसपास सफाई रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने का आग्रह किया।

पूजन सामग्री और धार्मिक अवशेष नदी में न छोड़ें

vVFVf

मुख्यमंत्री ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान यमुना के आसपास भगवानों के वस्त्र, खंडित मूर्तियां, पूजन सामग्री और अन्य कचरा मिला। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर धार्मिक सामग्री और अवशेष नदी में प्रवाहित करने के लिए छोड़ देते हैं, जिससे यमुना प्रदूषित होती है।

उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे धार्मिक आस्था से जुड़ी सामग्री, खंडित मूर्तियां, प्लास्टिक रैपर और अन्य कचरा यमुना या उसके घाटों पर न छोड़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां यमुना के प्रति आस्था तभी सार्थक होगी, जब लोग उनकी स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

यमुना को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए सरकार के प्रयास जारी

vfdvdfvdf

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। नदी में गिरने वाले नालों के पानी को साफ करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का काम शुरू किया गया है। इसके साथ ही दिल्लीभर में नालों की डी-सिल्टिंग यानी गाद निकालने का काम भी जारी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष नालों से लाखों टन सिल्ट निकाली गई थी। सरकार यमुना की सफाई से जुड़े जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दे रही है, ताकि नदी में प्रदूषण पहुंचने के स्रोतों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

vsdvSV

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हजारों नागरिक एक साझा उद्देश्य के लिए आगे आते हैं, तो जनभागीदारी बड़े बदलाव का आधार बनती है। ‘चलो यमुना अभियान’ इसी सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों से यमुना के घाटों को साफ रखने और नदी के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।