दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ सोमवार को पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाएंगी। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत दिवस के उपलक्ष्य में लाल किले में आयोजित तीन दिवसीय ‘गुरमत समागम’ के “भव्य और ऐतिहासिक” आयोजन की सफलता के बाद धन्यवाद देने के लिए यह यात्रा करेंगे।
रेखा गुप्ता ने लाल किले में आयोजित ‘गुरमत समागम’ की “असाधारण सफलता’’ को “गुरु साहिब की कृपा’’ बताते हुए कहा कि कार्यक्रम से कुछ दिन पहले हुए एक आतंकी घटना से उपजे भय के माहौल के बावजूद धार्मिक आयोजन में छह लाख से अधिक श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के शामिल हुए।उन्होंने कहा कि स्वर्ण मंदिर की उनकी यात्रा केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि गुरु परंपरा के प्रति गहरी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है।
दिल्ली CM रेखा गुप्ता कल जाएंगी स्वर्ण मंदिर
You may also like
योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में 1.70 लाख से अधिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा.
योगी कैबिनेट की मंजूरी: यूपी में ₹1,709 करोड़ से बनेंगे चार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर.
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: ₹17,542 करोड़ से बनेंगे चार नए लिंक एक्सप्रेसवे.
योगी कैबिनेट का फैसला: ग्रेटर नोएडा में बनेगा प्रगति रोबोटिक्स पार्क, 1 लाख से ज्यादा रोजगार का अनुमान.