Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

गुजरात से MP के देवास पहुंचे शव, दहाड़े मारकर रोने लगीं महिलाएं

गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से के ढहने की घटना में 21 लोगों की मौत के बाद आठ पीड़ितों के पार्थिव शरीर मध्य प्रदेश के देवास के एक गांव में लाए गए। गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे के निकट गोदाम में मंगलवार सुबह हुए विस्फोट और आग में पांच बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मृतक मध्य प्रदेश के देवास और हरदा जिला के संदलपुर और हादिया गांवों के रहने वाले थे।

पुलिस ने मंगलवार रात गोदाम मालिक दीपक मोहनानी और उसके पिता खूबचंद मोहनानी को गिरफ्तार कर लिया। विस्फोट से बनासकांठा जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर, डीसा कस्बे के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गोदाम ध्वस्त हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मजदूरों के शरीर के अंग 200-300 मीटर दूर तक उड़ गए और इमारत की स्लैब ढह गई। कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि परिसर में रहने वाले मजदूरों के परिवार के सदस्य भी स्लैब के ब्लॉक गिरने से दबकर मर गए।