Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Tamil Nadu: डीएमडीके का चेन्नई में बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन

देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के सदस्यों ने गुरुवार को राज्य में बिजली दरों में हालिया बढ़ोतरी के खिलाफ चेन्नई में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में बिजली उपकरणों पर माला भी चढ़ाई।

उप-सचिव एल. के. सुधीश ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया और संशोधित टैरिफ योजना की निंदा करते हुए डीएमके सरकार के खिलाफ नारे लगाए। तमिलनाडु में सोमवार को उपभोक्ताओं के अलग-अलग वर्गों के लिए बिजली शुल्क में संशोधन किया गया और ये राज्य संचालित डिस्कॉम टांजेडको के वर्षों से बढ़ते वित्तीय घाटे की भरपाई के उपायों का हिस्सा था।