Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

त्रिची के समयपुरम मरियम्मन मंदिर में दान में दिए गए सोने के गहनों की गिनती शुरू

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज दोराईस्वामी राजू की अगुवाई में एक टीम ने सोमवार को त्रिची के समयपुरम मरियम्मन मंदिर में चढ़ाए गए सोने के आभूषणों का आकलन शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर को 365 किलोग्राम तक सोना दान में दिया गया है। तमिलनाडु सरकार ने मंदिर में रखे सोने के आकलन की निगरानी के लिए तीन रिटायर्ड जजों को नियुक्त किया है।

राज्य सरकार ने पहले कहा था कि आभूषणों के छोटे-छोटे टुकड़ों को सोने की ईंटों में बदला जाएगा और उनका इस्तेमाल मंदिरों में विकास और कल्याण योजनाओं के लिए पैसा जुटाने में किया जाएगा।