केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। जल्द मंडल व ब्लाक स्तर पर पार्टी की ओर से प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। जिसमें पार्टी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारियों व पर्यवेक्षकों की सूची तैयार की जा रही है, जिसमें अंतिम निर्णय समन्वय समिति की बैठक में लिया जाएगा। बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस उत्साहित है। अब कांग्रेस का अगला मिशन केदारनाथ विधानसभा को फतह करने का होगा।