Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

राजस्थान कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए राजस्थान कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। सीताराम अग्रवाल पिछले विधानसभा चुनाव में जयपुर की विद्याधर नगर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन बीजेपी की दीया कुमारी से हार गए थे।

सीताराम अग्रवाल अपने कई समर्थकों के साथ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, नारायण पंचारिया और ओंकार सिंह लाखावत समेत कई नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने दिया कुमारी की तारीफ की और कहा कि वह बीजेपी में पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र आज कांग्रेस मुक्त हो गया है और जल्द ही राजस्थान भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीटें जीतेगी।