Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

छत्तीसगढ़: कोंडागांव जिले में छह आईईडी बरामद

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जंगल में सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों के लगाए गए छह ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ यानी आईईडी बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

फरासगांव के पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार को गश्त पर निकली जिला पुलिस की टीम ने धनोरा पुलिस थाना इलाके के मडगांव के जंगल में चार किलोग्राम वजन के तीन और तीन किलोग्राम वजन के तीन आईईडी बरामद किए।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटकों को जमीन के नीचे छुपा रखा था।

विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस के बम डिस्पोजल स्क्वायड ने आईईडी को डिफयूज कर दिया और बड़े हादसे को टाल दिया। कोंडागांव समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सली अक्सर विस्फोटक लगाते हैं।