Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

फरीदाबाद में कार ने दो कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर, एक की मौत

फरीदाबाद में तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो कार ने दो स्टूडेंट्स को टक्कर मार दी, जिससे एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
ये घटना सेक्टर 16 के नेहरू कॉलेज के बाहर हुई। छात्रा परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली ही थी कि तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और घायल छात्रा का मेट्रो अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान मनीषा, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है, जो स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 19 साल की घायल छात्रा सिमरन भी स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। मामले की जांच जारी है।