Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

सीताराम येचुरी के निधन पर सीपीआई नेता डी. राजा ने जताया शोक

सीपीआई नेता डी. राजा ने सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका गुरुवार को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। राजा ने कहा कि उन्होंने अपने सबसे करीबी साथियों में से एक को खो दिया है।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। निमोनिया की शिकायत होने के बाद उन्हें 19 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। 25 दिन से उनका इलाज चल रहा था। दिग्गज नेता का निधन गुरुवार दोपहर 3.05 बजे हुआ।