Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

सीएम उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा सत्र से पहले विधायकों, डीडीसी अध्यक्षों के साथ चर्चा की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश के लिए जन केंद्रित बजट लाने के लिए विधायकों और जिला विकास परिषदों के अध्यक्षों के साथ बजट से पहले चर्चा की। जम्मू कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र तीन मार्च से शुरू होने वाला है, इस दौरान विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जन-केंद्रित, पारदर्शी और समावेशी बजट लाने के लिए अनंतनाग, बडगाम, कठुआ, सांबा, बारामूला, कुलगाम, रामबन और उधमपुर जिलों के विधायकों और डीडीसी अध्यक्षों के साथ बजट से पहले बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में बजट पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास वित्त मंत्री का भी प्रभार है।