हरिद्वार से जयपुर जा रही एक बस राजस्थान के दौसा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई. जिला अस्पताल दौसा के ड्यूटी ऑफिसर डॉ. महेंद्र मीना का कहना है,
"हरिद्वार से जयपुर आ रही बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बस के ड्राइवर को झपकी आ गई थी. गंभीर रूप से घायल लोगों को जयपुर रेफर किया गया है. हादसा एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 165 के पास हुआ."