Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Karnataka: काली नदी पर पुल ढहा, फंसे हुए ट्रक ड्राइवर को बचाया गया

उत्तर कन्नड़ जिले में काली नदी पर बना पुराना पुल बुधवार को ढह गया। इस वजह से गोवा को कर्नाटक से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे-66 पर ट्रैफिक जाम हो गया। कारवार पुलिस ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे एक ट्रक इसे पार कर रहा था तो पुल का बड़ा हिस्सा ढह गया।इससे ट्रक ड्राइवर नदी में गिरकर घायल हो गया।

घायल ट्रक ड्राइवर की पहचान तमिलनाडु के बाला मुरुगन के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि कारवार जा रहा ट्रक पानी में गिर गया, नाइट पैट्रोलिंग टीम ने उच्च पुलिस अधिकारियों को सतर्क कर दिया।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए नए पुल पर गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया। कारवार पुलिस ने कहा कि बाद में, भारी वाहनों को छोड़कर हल्की गाड़ियों या टू व्हीलरों को गुजरने की अनुमति दी गई। हादसे से जुड़ी एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।