Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

बिहार: अररिया में छापेमारी करने पहुंचे पुलिस अधिकारी की हत्या

बिहार के अररिया में एक अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए की गई छापेमारी के दौरान एक एएसआई की हत्या कर दी गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के फुलकारा गांव में एक अपराधी शादी में शामिल होने जा रहा है। पुलिस ने एक टीम बनाकर शादी में छापेमारी की और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

अपराधी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की और अपराधी को छुड़ा लिया। इस दौरान एक एएसआई घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी मुकेश कुमार साह ने बताया कि थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि एक अपराधी फुलकाहा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा है।