Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

बिहार: पटना में किया गया डॉग शो का आयोजन

बिहार के पशुपालन विभाग ने पटना में डॉग शो का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के डॉग मालिकों ने भाग लिया और डॉग्स की देखभाल के बारे में सुझाव साझा किए। शो में डॉग्स की कई नस्लों को प्रदर्शित किया गया। उनके मालिकों ने स्टाइलिश ढंग से अपने ढंग को तैयार किया था।

डॉग मालिकों ने पालतू जानवर रखने की जिम्मेदारियों के बारे में बताते हुए अपने कुत्तों के टेलेंट को भी दिखाया। शो में हिस्सा लेने आए डॉग ऑनर्स ने कुछ शिकायतें भी कीं। जूरी ने कई कैटेगरी में डॉग्स के परफॉर्मेंस को देखा और उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार भी दिए। पालतू जानवरों के मालिकों और प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम का पूरा लुत्फ उठाया। उन्होंने बताया कि पालतू जानवरों की देखभाल के बारे में शिक्षित करने के लिए ऐसे शो काफी मददगार होते हैं।