Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Bihar Board Exam 2024 की डेटशीट आज होगी जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज, 4 दिसंबर को मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 की डेट जारी करेगा. बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल BSEB की ओर से दोपहर 2.30 बजे जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर भी उपलब्ध होगी, जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 में 12वीं विज्ञान, काॅमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 83.70 फीसदी दर्ज किया गया था, जो 2022 के अच्छा रहा. वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत कुल 81.04 फीसदी रहा. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16,10,657 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे, जिनमें से 8,19,737 लड़कियां और 7,90,920 लड़के थे. कुल 13,05,203 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए थे, जिनमें से 6,61,570 लड़के और 6,43,633 लड़कियां शामिल रही.