Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

MP: थोड़ी सी बारिश में ही भोपाल की सड़कें खराब, प्रशासन बोला- चल रहा है मरम्मत का काम

मानसून ने आते ही भोपाल में सड़कों की खस्ता हालत को उजागर कर दिया है। बारिश के शुरुआती दौर में ही कई सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं । कई रास्तों पर डामर की परतें उखड़ गई हैं और गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। इससे वाहन चालकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

सड़कों में गड्ढे पड़ने की वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, लोगों का कहना है कि इन गड्ढे वाली सड़कों की वजह से हादसों का डर ज्यादा बढ़ गया है। आम जनता की नाराजगी के बाद अब विपक्षी नेताओं ने भी सड़कों की बिगड़ती हालत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
 
टूटी और खराब सड़कों के मुद्दे पर प्रशासन का कहना है कि कई एजेंसियां ​​सड़कों की हालत सुधारने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और जहां भी गड्ढे पाए गए हैं, वहां मरम्मत का काम चल रहा है। ये बात तो सच है कि भोपाल में कुछ सड़कों पर मरम्मत कार्य चल रहा है लेकिन सवाल ये है कि मानसून की शुरुआती बारिश से जब ये हालात हो गए हैं, तो अभी तो मानसून के लिए जुलाई, अगस्त का महीना भी बाकी है।