Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

ओडिशा में बीजेपी सरकार बनाने को तैयार, बुधवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होने वाला है। राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर नए बीजेपी विधायकों ने खुशी जताई। शपथ ग्रहण समारोह के लिए जनता मैदान पार्क में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

समारोह का पहला निमंत्रण पुरी में भगवान जगन्नाथ को दिया गया। कुछ नए विधायकों ने ये निमंत्रण 12वीं शताब्दी के मंदिर में पहुंचाया। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेडी अध्यक्ष और निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी आमंत्रित किया गया है।

ओडिशा के बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पटनायक के आवास नवीन निवास गया और उन्हें बुधवार शाम पांच बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष और दूसरे राजनैतिक दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ओडिशा का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए पहले ही भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं।