हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. दोनों ने अपनी सूची में 40-40 स्टार प्रचारकों को जगह दी है. हिमाचल से कांग्रेस और बीजेपी से सिर्फ 2-2 नाम ही स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं, जबकि जेपी नड्डा का बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते स्टार प्रचारकों की सूची नाम शामिल होना पहले से ही तय था.
बीजेपी की सूची में ये नाम
बीजेपी की सूची पर नजर दौड़ाएं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ,उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे ,सासंद हेमा मालिनी प्रमुख स्टार प्रचारक