Breaking News

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |   US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   ईरान जंग में ट्रंप के बड़े सपोर्टर लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में निधन     |  

कर्नाटक में BJP का 'रास्ता रोको' प्रदर्शन, सड़क की खस्ता हालत पर सरकार पर दबाव

Karnataka: कर्नाटक में बीजेपी राज्यव्यापी ‘रास्ता रोको’ प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन 24 सितंबर को सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। इसका उद्देश्य सड़क की खराब स्थिति और खड्डों (गड्डों) की समस्या को उजागर करना और तत्काल सुधार की मांग करना है।

बीजेपी नेता और विधायक अश्वथ नारायण ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि लापरवाह तरीकों से सड़कों का रखरखाव हो रहा हैं। उन्होंने कहा, "विपक्षी दल के रूप में हम लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सड़कें उपेक्षित हैं और लोगों की सुरक्षा खतरे में है। हम प्रदर्शन के तौर पर बेंगलुरु और पूरे राज्य में खड्ड भरेंगे और ‘रास्ता रोको’ करेंगे।"

इस प्रदर्शन का उद्देश्य जनता की नाराजगी को सामने लाना है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने वादा किया है कि खड्ड वाली सड़कें एक महीने में ठीक कर दी जाएंगी, लेकिन विपक्ष का कहना है कि तुरंत कार्रवाई की आवश्यकता है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपनी सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि खड्ड केवल बेंगलुरु में नहीं, बल्कि पूरे देश में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के आवास के पास भी सड़कें खड्डों से भरी हुई हैं। शिवकुमार ने बीजेपी पर चुनाव से पहले इस मुद्दे को राजनीतिक बनाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार सक्रिय रूप से सुधार कार्य कर रही है।