Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

बेंगलुरू में बीबीएमपी ने जीटी वर्ल्ड मॉल को किया सील, धोती पहने बुजुर्ग को रोका था

बेंगलुरू में मगदी रोड पर जीटी वर्ल्ड मॉल को ब्रुहत बेंगलुरू महानगर पालिका यानी बीबीएमपी के अधिकारियों ने साल 2023-24 के लिए कुल 1,78,23,560 रुपये के संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने पर सील कर दिया था। बीबीएमपी अधिनियम 2020 की धारा 156 और परिपत्र दिनांक 06 दिसंबर 2023 के मुताबिक, निगम के साउथ जोन के तहत जीटी मॉल को नोटिस जारी किया और प्रोपर्टी टैक्स का भुगतान न करने पर मॉल को सील कर दिया।  

ये फैसला जीटी मॉल के कथित तौर पर किसान को उसके कपड़े 'धोती' और व्हाइट शर्ट की वजह से एंट्री से इनकार करने के तुरंत बाद आया है। इस की पार्टी लाइनों से ऊपर उठकर सदस्यों ने कड़ी निंदा की थी।

ये मामला कथित तौर पर मंगलवार को हुआ। जब हावेरी जिले के 77 साल फकीरप्पा अपनी पत्नी और बेटे के साथ मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए मॉल गए थे। सरकार ने भी किसान के कथित अपमान को "गरिमा और स्वाभिमान" का उल्लंघन बताया और कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।