Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

आंध्र प्रदेश: अनंतपूर में अज्ञात हमलावरों ने शख्स की हत्या की

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू में गुरुवार को एक 28 साल के शख्स की वीभत्स हत्या कर दी गई। अनंतपुरमू जिले के ताड़ीपत्री इलाके में विजयनगर कॉलोनी के नुरुल्ला नाम के शख्स की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। नुरुल्ला अरजस स्टील प्लांट में मजदूर के रूप में काम करते थे।

जब वे पत्नी के साथ था तो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले से बचकर पत्नी बगल की ओर भागी और परिजनों को जानकारी दी। नुरुल्ला के सिर पर पत्थरों से वार किया गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की जगह पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ताड़ीपत्री सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।