Breaking News

UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |   कतर के अमीर अल थानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर की बात     |   अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने PM मोदी से की मुलाकात     |   तेलंगाना में लू से 16 लोगों की मौत     |   'पिछले 24 घंटे में होर्मुज से गुजरे 25 शिप', ईरान की नेवी ने बताया     |  

येल्लापुर में फलों से लदा ट्रक पलटा, 10 लोगों की मौत

कर्नाटक के कन्नड़ जिले के येल्लापुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक सब्जियों से लदा ट्रक रोड पर पलट कर खाई में गिर गया जिससे 10 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 15 घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना अरेबैल और गुल्लापुरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर येल्लापुर के पास हुई। 

पीड़ित लोग सुबह करीब 5:30 बजे सब्जियां बेचने के लिए सावनूर से कुमटा बाजार जा रहे थे। ट्रक में फल भी लदे हुए थे और उसमें 30 से अधिक लोग सवार थे। ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को रास्ता देने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क के बाईं ओर चला गया और लगभग 50 मीटर नीचे एक खाई में गिर गया।

इस हादसे में मारे गए और घायल ज्यादातर सब्जी विक्रेता थे जो अपनी उपज बेचने के लिए बाजार जा रहे थे। हादसे के बाद अधिकारी चल रही जांच के हिस्से के रूप में ट्रक और सड़क के बुनियादी ढांचे की स्थिति का भी निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के जांच जारी है। बचाव और राहत कार्य जारी है।