Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

छत्तीसगढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरी

छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग मार्ग पर एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी तादाद कर्मचारी घायल हैं। कुम्हारी स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी से भरी बस कुम्हारी टोल प्लाजा के करीब अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर कहा, "दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"