Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

त्रिपुरा के अगरतला में पिकनिक मनाने वालों को ले जा रही बस में आग लगी

पश्चिम त्रिपुरा जिले के सिधाई मोहनपुर के जगतपुर चौमुनि इलाके में अगरतला-खोवाई मार्ग पर रविवार शाम पिकनिक मनाने वालों को ले जा रही एक चलती बस में आग लग गई। अग्निशमनकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वक्त रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। निकाले गए यात्रियों में से दो को सांस लेने में समस्या होने पर अस्पताल भेजा गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम भी घटनास्थल पहुंची और कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आग किस वजह से लगी इसका अभी तक पता नहीं लगा है। पुलिस को शक है कि आग साउंड सिस्टम के साथ बैटरी कनेक्शन में शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी होगी।