नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है क्योंकि उन्होंने पनवेल में सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बनाई थी. बिश्नोई गैंग के शूटरों ने इसके लिए पाकिस्तान से हथियार मंगवाने के फिराक में थे.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है. लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आगे की जांच जारी है.