Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बस के खदान में गिरने से 12 लोगों की मौत, 14 घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के खदान में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए। 30 से ज्यादा लोगों से भरी बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी मुरुम खदान में गिर गई। घटना कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे हुई जब पीड़ित डिस्टिलरीज से काम करके घर लौट रहे थे। बस के गिरने से वाहन में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा खदान से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है। घायलों में से 12 को रायपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। मामले की दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।