Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

Tamil Nadu: शिवगंगा जिले में दो सरकारी बसों की आमने-सामने टक्कर, 11 लोगों की मौत

Tamil Nadu: तमिलनाडु के शिवगंगा में पुलिस ने बताया कि रविवार को दो सरकारी बसों की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज़्यादा घायल हो गए। एक वरिष्ठ ज़िला पुलिस अधिकारी के अनुसार यह दुर्घटना कराईकुडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई। हादसे में 11 लोग, जिनमें आठ महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा मौके पर ही मारे गए।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया। दुर्घटना के कारण के बारे में अधिकारी ने कहा, "ये आमने-सामने की टक्कर थी, कारण स्पष्ट नहीं है, हम इसकी जाँच कर रहे हैं।"